आम आदमी पार्टी अगला चुनाव तिहाड़ से लड़ेगी
आम आदमी पार्टी अगला चुनाव शायद तिहाड़ से लड़ेगी. सभी विधायक आज कल वहीं मौजूद हैं. जो नहीं है वो जाने की ओर अग्रसर है. मैं तो कह रहा हूं पार्टी मुख्यालय भी वहीं बनवा लें तो बेहतर हो. अब सोमनाथ भारतीके ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज हुई है. इस बार मामला है एम्स के सेक्योरिटी गार्ड्स से झगड़ा करने का.
सोमनाथ भारती मालवीय नगर चुनाव क्षेत्र से चुने गए थे. पहले उनके ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा के लिए उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने उनके खिलाफ़ केस दर्ज करवाया था. वो जेल भी गए थे. अब उनके खिलाफ़ एम्स के चीफ़ सेक्योरिटी ऑफिसर ने हौज़ खास पुलिस ठाणे में केस दर्ज करवाया है. उनपर सेक्योरिटी गार्ड्स के साथ बदतमीज़ी से पेश आने और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं.
हाल ही में संदीप कुमार की सेक्स क्लिप बाहर आने की वजह से उन्हें गिरफ़्तार किया गया. फिर अमानातुल्ला खान के खिलाफ़ उनकी पत्नी के भाई की पत्नी ने सेक्शुअल हेरासमेंट का केस दर्ज कराया है.
सोमनाथ भारती पहली बार खिड़की एक्सटेंशन में हुए मसले में सामने आये थे. तब वो दिल्ली के कानून मंत्री थे. वहां उनकी दिल्ली पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई थी.

No comments:
Post a Comment