अगर लड़कों के पीरियड हों, तो क्या होगा?
मंगलवार को ट्विटर पर एक ट्रेंड चल पड़ा. #IfMenHadPeriods यानी अगर मर्दों को पीरियड्स होते तो. लोगों ने इंटरेस्टिंग बातें लिखीं. हमने सोचा हम भी ट्राय करें. तो ये लो, सुनो लल्लन को क्या लगता है. अगर पुरुषों को पीरियड्स होते तो:
1. लड़के को पहली बार पीरियड होते, तो बुआ को साड़ी दी जाती. जैसे हमारे यहां अनेऊ-जनेऊ पर दी जाती है. संस्कार होता बाकायदा. फूफाजी नाराज हो जाते कि हमको सस्ता वाला कपड़ा मिला शर्ट-पैंट का. कुछ लोग तो स्टेटस सिंबल मेंटेन रखने के लिए सोने की चेन और अंगूठी भी देते.2. पैड के शेप बदल जाते. अभी जो पैड आते हैं उनमें मर्दों को खासी दिक्कत हो जाती.3. द ग्रेट खली ‘संजीवनी पीरियड गोली’ का ऐड करते. कहते 15 साल से पीरियड हो रहे हैं, कभी महसूस नहीं हुआ. बराबर पहलवानी करता हूं.4. लड़कों को खून से ख़त लिखने के लिए कलाई नहीं काटनी पड़ती.5. फिर आदमी भी मंदिर-मस्जिद नहीं जा पाते. या तो मंदिर-मस्जिद बंद हो जाते या इतना आम हो जाता कि महिलाएं भी आ-जा सकतीं.6. कन्या पूजन होता है जैसे, वैसे ही लड़कों का पूजन होता. और पीरियड की उम्र में आते ही बंद हो जाता.7. लड़के शो-ऑफ करते. ‘तेरे भाई के पीरियड्स दस दिन से आ रहे हैं’ इस टाइप से. पेन किलर न खाना ‘मर्दानगी’ का सबूत होता. ‘भाई 4 दिन हो गए, एक भी मेफ्टाल नहीं खाई.’8. अक्षय कुमार पैड्स का ऐड करते. दौड़ते हुए आते. कहते, ‘खरीदिए भौकाल पैड्स’.9. बचपन में लड़के पेशाब करते हैं, दीवारों पे पेशाब की धार से नाम लिखते हैं. पीरियड्स होते तो ग्राफिटी की जरूरत न पड़ती.10. लड़के बॉस को फ़ोन करके कहते, आज मैं लेट आऊंगा.11. औरतें किचन में घुस सकतीं, पूजा घरों में जा सकतीं. अचारों में फफूंदी नहीं लगती.12. पैड्स का नाम ‘विस्पर’ की जगह ‘स्क्रीम’ या ‘बीस्ट’ होता13. टेस्ट मैच चल रहे होते. विराट कोहली को पीरियड हो जाते और पजामा लाल हो जाता.
ये तो हो गया हंसी मजाक. पर हमारे एक रीडर ने बहुत ही जरूरी बात कही. कि पीरियड होते तो पुरुष भी मां बन पाते. मां बनना एक ऐसी चीज है जिस पर केवल स्त्रियों का अधिकार है. पर सच तो ये है कि मां बनना केवल स्त्रियों का काम नहीं. साइंस बहुत आगे निकल चुकी है. कई ट्रांसजेंडर जो अपने आपको पुरुष मानते हैं, उनको भी पीरियड होते हैं. बल्कि एक-दो दिन पहले ही सुनने में आया कि एक ट्रांसजेंडर है, जो हाल-फ़िलहाल मां बना है. उसकी एक गर्लफ्रेंड थी, लेकिन बच्चा पैदा करना उसने चुना.
पुरुषों को पीरियड होते तो क्या होता. ये सवाल नया नहीं, कम से कम 40 साल पुराना है. ग्लोरिया स्टीनेम नाम की राइटर से 1978 में इस पर सबसे पहली दफे लिखा था. कुछ लोगों का मानना है कि ये सवाल बेकार है. क्योंकि कई ऐसे पुरुष हैं, जिन्हें पीरियड होते हैं. कई ऐसे ट्रांस पुरुष हैं, जिनको पीरियड होते हैं. वो अपने आपको पुरुष मानते हैं. पर उनके कुछ बायोलॉजिकल फीचर औरतों के होते हैं. कुल मिलाकर, आप पुरुष हैं या औरत, ये आपकी चॉइस है. पर्सनल आइडेंटिटी का मसला है.
इसलिए जरूरी है कि हम समझें कि पीरियड एक नॉर्मल चीज है, पुरुषों को नहीं होते तो क्या हुआ.

No comments:
Post a Comment